Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर ईडी की बहस नाै को

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर ईडी की बहस नाै को

रांची : टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत पर रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष यानी आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गयी है। अब नाै अगस्त काे ईडी की ओर से बहस की जायेगी।

आलमगीर आलम को ईडी ने छह घंटे की पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। ईडी इस केस में राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है। इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को भी एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है। इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद राशि बरामद किये थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular