Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भसरकार अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही : सुदेश महतो

सरकार अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही : सुदेश महतो

गिरिडीह : आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। राज्य में हेमंत सोरेन तो स्थपित हैं लेकिन हमारे युवा विस्थापित हो गए हैं। इनकी गलत नीतियों के चलते युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे या दो वक्त की रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने को विवश हैं। सरकार को नए पदों और अवसरों का सृजन करना चाहिए था लेकिन ये खाली पड़े पदों को भरने में भी विफल रही है, जिसका खामियाजा यहां के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

सुदेश कुमार महतो बुधवार काे डुमरी के केवी हाई स्कूल में आयोजित मिलन समारोह में कही। मौके पर समाजसेवी दुर्योधन महतो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि राज्य और राज्यवासियों के हित से जुड़ी नीतियां बनाने के सरकार के सभी वादे धरे के धरे रह गए हैं। हम सभी को मिलकर सरकार को सत्ता से विस्थापित करने का काम करना होगा। जनता को झांसा देने वाला जेएमएम विकास की राजनीति नहीं कर सकता। सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान भी नहीं दे पाई। झारखंड के लिए लड़ने-मरने वाले सभी आंदोलनकारियों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार है। सरकार के पास लगभग 30 लाख लोगों ने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन दिए लेकिन पहली किस्त दो लाख लोगों से भी कम को मिली। यह इनकी गरीबों के प्रति सोच को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular