गिरिडीह : पंचायत सचिवालय तेलोडीह में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के शिविर में पहुंची गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन,सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , जे एम एम जिलाध्यक्ष संजय सिंह,युवा उपाध्यक्ष फरदीन अहमद , विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सी. एस .सी के सभी ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा सर्वर की समस्या पर उन्होंने कहा की इस विषय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है, आशा है ,की आज शाम तक सर्वर की समस्या को दूर कर लिया जायेगा , सदर विधायक श्री सोनू ने कहा की वैसी महिलाएं जिनका नाम राशन कार्ड में नही है ,मगर उसके पति का नाम राशन कार्ड में है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा, इस शिविर को सफल बनाने में मुखिया शब्बीर आलम ,पंचायत सचिव शाज़ेब शमीम ,पूर्व मुखिया रिजवाना खातून , प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी ,प्रखंड सचिव लेखो मंडल , पंचायत समिति सदस्य आमिर अली, शमशाद अंसारी,वार्ड सदस्य रुखशाना बानो,शमीमा खातून, नूरजहां बेगम,हलीमा खातून ,आदि सभी वार्ड सदस्य तथा सैकड़ों महिलाएं एवम ग्रामीणों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।