Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भदो दिनों से लगातार हो रही बारिश में घर का दीवार गिरा

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश में घर का दीवार गिरा

गिरिडीह : दो दिनों से लगातार हो रही बारिश में घर का दीवार गिरा, बाल बाल बचे परिवार के लोग, घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आदर्श नगर की लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक्स मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आदर्श नगर में एक घर के ईंटे की दीवार गिर गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार सिहोडीह के आदर्श नगर निवासी सुनील राम के घर की दीवार लगातार हो रही बारिश की दंश नहीं झेल पाया और गिर गया। वहीं घर का दीवार गिरने से घर के करकेट सीट से बना छत भी गिर गया। घटना में घर के भीतर रह रहे परिवार के लोग बाल बाल बच गये। वहीं दीवार गिरने के बाद कुछ देर के लिये घर के लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दीवार गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस पड़ोस के लोग भी अपने अपने घरों से बाहर निकल सुनील राम के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular