गिरिडीह : बस स्टैंड स्थित जेएमएम जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रमिला मेहरा के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समिति के अध्यक्ष सह विशु्त्री उपाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित रहे साथ ही केंद्रीय समिति सदस्य गीता हाजरा भी उपस्थित हुई.
बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा को सशक्त करना महिला मोर्चा संगठन का विस्तार करना और आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारी करना जिसमें प्रमुख रूप से सभी बिंदु पर चर्चा किया गया और जिला समिति अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने को लेकर के सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है.
उन सभी बातों की जानकारी गांव-गांव के सभी घर की महिलाओं तक एक महिला ही विशेष तौर पर बता सकती है समझ सकती है इसके लिए मजबूती से काम करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया और झारखंड सरकार कल 3 तारीख से नारी सम्मान सुरक्षा योजना जो 21वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं के लिए योजना को संचालित की जा रही है प्रमिला मेहरा के द्वारा भी महिलाओं को संबोधित किया गया.
सभी के सहमति से बेंगाबाद प्रखंड से अध्यक्ष के लिए अंजलि , सचिव के लिए संजू मुर्मू उपाध्यक्ष के लिए सोनाली किस्कू, प्रखंड जमुआ से अध्यक्ष के लिए सुमित्रा देवी सचिव देवयंती भारती उपाध्यक्ष कुसुम देवी, डुमरी से अध्यक्ष अंजू सोनी सचिव सनोवर बीवी उपाध्यक्ष सरिता देवी, पीटर से उषा ठाकुर सचिन हेमलता कोषाध्यक्ष आरती मुर्मू, गिरिडीह नगर से अध्यक्ष के लिए ललिता देवी सचिव के लिए अफसाना प्रवीण को मनोनीत किया गया। आज की बैठक में ज्योति सोरेन बीना देवी अफसाना प्रवीण अफसाना प्रवीण सोनाली किसको उषा ठाकुर देवंती देवी अंजू सोनी अंजलि किस्कू आदि उपस्थित थी.
