गिरिडीह : नया परिषदन भवन में गुरुवार को कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से प्रेस वार्ता की गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ हुए मुकदमे को झूठा करार दिया गया।बताया गया कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभय कुमार और कार्यकारी अध्यक्ष विनीत भास्कर पर केके वर्मा कॉलेज कर्मी द्वारा जूठा मुकदमा किया गया है।बताया गया कि केके वर्मा कॉलेज कर्मी के द्वारा इन्हे बदनाम करने की कोशिश की गई है।इन्होंने बताया कि दो दिन पहले इन लोगों ने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ कॉलेज में हो रही धांधली को लेकर आन्दोलन किया था। इन लोगों ने बताया कि ईनके द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कॉलेज गेट में तालाबंदी कर धरना दिया गया था।जिसके बाद कॉलेज के एक शिक्षक ने प्रिंसिपल से इनकी बात करवाई और प्रिंसिपल ने इन्हें आंदोलन समाप्त करने को लेकर धमकी दी। उन्होंने मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी थी लेकिन मौके पर मौजूद कॉलेज के शिक्षक पंकज वर्मा के द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। जिसके बाद इनका आंदोलन समाप्त हुआ था। अब बताया जा रहा है कि कॉलेज के एक करने के द्वारा इन लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है जिसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। ईन्होंने कहा कि छात्र हित में इन्होंने आंदोलन किया था। जिसे कुचलने के लिए इन लोगों पर गलत आरोप लगाया जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में अभय कुमार,विनीत भास्कर समेत एनएसयूआई से जुड़े कई युवा मौजूद थे।