Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा लोकतंत्र के इतिहास का आज काला...

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा लोकतंत्र के इतिहास का आज काला अध्याय लिखा गया

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला। प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस सरकार ने देश के लोकतंत्र के इतिहास का आज काला अध्याय लिख दिया। विधानसभा में सरकार के इशारे पर आपातकाल की पुनरावृत्ति हुई।पहली बार देश के इतिहास में विधायकों के रहते ही विधानसभा की बिजली पानी कटवा दी गई।महिला विधायकों को भी नहीं बख्शा गया।शौचालय तक पर जाने पर पाबंदी लगा दी गई।

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का अधिकार सबको है ।लेकिन जिस तरीके से आज सरकार ने अपना हिटलर शाही चेहरा दिखाया, वह शर्मसार करने वाला है।प्रतुल ने कहा कि विधानसभा सत्ता और विपक्ष दोनों से मिलकर चलता है। परंतु इस सरकार ने विधानसभा पर कब्जा कर इसे सरकारी विधानसभा बना दिया है।नेता प्रतिपक्ष सदन में मुख्यमंत्री से अनुबंध कर्मी, पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का बेरोजगारी भत्ता, प्रतिवर्ष पांच लाख रोजगार, परीक्षाओं की सीबीआई  जांच,आदि मुद्दों पर बयान देने के लिए धरना पर बैठे थे। सदन के नेता बाहर जाकर तानाशाही कर बिजली पानी कटवा देते हैं।

प्रतुल ने कहा कि स्पीकर का पद संवैधानिक पद होता है। लेकिन झारखंड में स्पीकर सरकार के टूल किट बनकर रह गए हैं।युवाओं, बेरोजगारों एवम भाजपा नेताओं पर केस,मुकदमा करते-करते यह सरकार अब सारी सीमाएं लांघ बैठी है।कहा कि इसी सरकार ने मुफ्त बिजली पानी देने की घोषणा की थी और इसी सरकार ने विधानसभा में विधायकों के रहते की बिजली पानी काट दी

प्रतुल ने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता सरकार  करगुजारियों को देख रही है और इसे कभी माफ नहीं करने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular