Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भरेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

गिरिडीह कॉलेज स्थित रेलवे पुल के निचे  सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना के बाद शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम मोके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सिहोडीह के कुछ लोग मॉर्निग वॉक करने के लिए  सिहोडीह रेलवे पुल की और गए हुए थे |

इसी बीच लोगों की नजर रेलवे पटरी के बगल में पड़ी शव पर पड़ी। हो – हल्ला होने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular