Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भजिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष बबिता देवी के ढाई साल के कार्यकाल से असंतुष्ट जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त विजया जाधव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है, जिसमे  जिला परिषद सदस्यों के साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष भी शामिल है।वही उपाध्यक्ष सुनीता देवी ने कही की अध्यक्ष द्वारा समय पर बैठक नही की जाती है और ना ही समिति का गठन किया जाता है। जिससे सारे विकास कार्य बाधित हो रहा है। अध्यक्ष के पति तथा भतीजा द्वारा संवेदक को धमकाया जाता है। सभापति को अभी तक मनोनित नही किया गया, सभी कार्य अधर में लटका हुआ है। वही एक जिला परिषद सदस्य ने कहा की जिस उम्मीद से हमलोगों ने अध्यक्ष बनाया था उस पर खरा नही उतरी, जिस तरह से अध्यक्ष कार्य कर रही है इससे सभी सदस्य नाराज चल रहे हैं। नियम के अनुसार तीन महीने में एक बैठक होनी चाहिए वो भी नही हो रही है। कार्यों में अनियमितता हो रही है, इस तरह के कार्य से नाखुश हो हम लोगों ने उपायुक्त महोदया को अविश्वास प्रस्ताव पत्र दिए है। अविश्वास प्रस्ताव पर 26 सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular