बोकारो भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में बोकारो जिला मुख्यालय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि आज झारखंड के विरोध में भाजपा नेताओं द्वारा बयान दिया जा रहा है, इसको लेकर हमलोग प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भाजपा को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश आदिवासी बाहुल्य है, और आदिवासियों के खिलाफ आ रहे बयान पूरे देश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन के बाद इस राज्य को राज्य का दर्जा मिला है, लेकिन अब भाजपा नेताओं ने इस राज्य को केंद्र शासित राज्यों में शामिल करने का बयान दे रहे हैं तो झामुमो इस राज्य को भाजपा के हाथों नहीं जाने देगी।हम आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की मनमानी नहीं चलने देंगें।