Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भपानी के आभाव में ग्रामीणों ने आरती उतार कर विरोध जताया

पानी के आभाव में ग्रामीणों ने आरती उतार कर विरोध जताया

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा में ओझाडीह ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के निमित्त हर घर तक नल से जल पहचाने के उद्देश्य से बने पानी टंकी जो पिछले एक वर्ष से सफेद हाथी की तरह खड़ा है ग्रामीण पानी की आस लिए एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं आज ग्रामीण का सब्र का बांध टुटा और  स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ,पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख सबा अंजुम के उपस्थिति में सैकड़ो की संख्या में  महिलाओं व पुरुषों ने आरती उतार कर विरोध जताने का काम किया और इस बाबत उन्होंने बताया कि पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी की संवेदनहीनता के कारण उक्त योजना कि सत प्रतिशत राशि संवेदक और अधिकारी मिलकर कर  बंदरबांट कर लिया है  अब तक आधा दर्जन से अधिक गांवों तक  पाईप लाईन व कनेक्शन नहीं किया गया है पानी टंकी के पास 500 से अधिक पाइप पड़े हुए हैं जो यह दर्शाता है कि गांव तक पाइपलाइन नहीं पहुंचा है  जो जांच का विषय है । वहीं मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा पंचायत समिति प्रतिनिधि समसुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य सुभाष राणा, अशोक दास ,छोटेलाल दास, संजय दास, जनाब अंसारी ,नरेश पंडित ,चुरामन पंडित ,सतीश प्रजापति ,अरुण शर्मा, संतोष पंडित, कमरुद्दीन अंसारी, संजय दास, दिनेश साव ,कामदेव वर्मा ,संदीप दुबे, कैलाश दास ,हकीम अंसारी, बालेश्वर पंडित, पूनम देवी ,गौरी देवी, सुनीता देवी ,बिलासी देवी, सोनी देवी, गुड़िया देवी ,अंजली देवी, सुषमा देवी, रानी देवी, गुलशन खातून, रीना देवी ,मुन्नी खातून, समिना विवी, रविना विवी,कुनेजा बीवी, समीना खातून ,शबनम विवी ,सैरून विवी ,जुलेखा बीवी, लेलून बिबी, गुलशन खातून, हसीबा बीबी, सजादा खातून, नुरेशा खातून, किताबुन विवी,  आसमा बीवी, गुड़िया बिवी ,रवीना बिबी ,कालीमा बीवी ,समरी देवी ,पार्वती देवी, आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular