Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी गरमाया रहा बांग्लादेशी घुसपैठ...

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी गरमाया रहा बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला

रांची : बांग्लादेशी घुसपैठ मुस्लिम तुष्टिकरण झारखंड की विपक्षी पार्टी nda के द्वारा झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वर्तमान का ज्वलंत मुद्दा के रूप में लिया गया है| और इसे लेकर काफी प्रमुखता के साथ झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र मे सदन के अंदर और सदन के बाहर मामला गरमाता दिख रहा है | झारखंड विधानसभा मानसून दूसरे दिन भी विपक्षी एनडीए की तरफ से सदन शुरू होने से पहले सदन के बाहर पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया | हाथों में तख्ति लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई |

वही बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे झारखंड विधानसभा विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या कम होती जा रही है | और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करते जा रहे हैं जमीन जाएगा पेश कर रहे हैं | राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कर रहे हैं और उन्हें हेमंत सरकार पाल पोस रहे हैं |

विरोध प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठि कब्जा जमा के बैठे हुए हैं | इससे बेटी माटी रोटी तीनों खतरे में आ गए हैं |  ऐसे परिस्थिति में  वर्तमान झारखंड सरकार वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण का चश्मा पहन करके सारी बातों को खारिज कर रहे हैं | यह साफ दिखलाता है कि इनके लिए आदिवासी कोई महत्व नहीं रखता | इनके लिए वोट बैंक की राजनीति कर के सत्ता हासिल करके झारखंड और झारखंडियों के संसाधनों को लूटने एकमात्र लक्ष्य है |

विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही का कहना है कि बेटी रोटी पर हो रहे हमले को लेकर है और इसका तुलना यदि दूसरे राज्य के लोगों के  साथ करते हैं तो  यह ओछी मानसिकता और छोटी सोच को प्रदर्शित करता है | बिहार का नाम लेकर के जो कांग्रेस ने अपना चरित्र को प्रदर्शन करने का काम किया है इनको बिहारी से माफी मांगनी चाहिए |

वहीं झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में भाग लेने आए सत्ता पक्ष के बांग्लादेशी घुसपैठ क्षेत्र से संबंधित जामताड़ा  से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी का इस विषय में कहना है | कि हमारी सरकार किसी भी हालत में बाहरी लोगों को घुसने नहीं दे रही है | और विपक्षी भाजपा को बांग्लादेशी घुसपैठ के संबंध में आंकड़ा देनी चाहिए| यदि गृह मंत्रालय घुसपैठ मामले में कमजोर पड़ गया है तो फिर हमारे फौज वहां जाकर इस मामले में हस्तक्षेप करेगी | वहीं कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बिहारी की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से  करने के विषय पर कहा कि वह शायद ऐसा गुस्से में कह दिया हो गुस्सा किसी को भी आ सकता है |

RELATED ARTICLES

Most Popular