Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भउर्दू मध्य विद्यालय में छात्रों को कराया अतिथि भाेजन

उर्दू मध्य विद्यालय में छात्रों को कराया अतिथि भाेजन

खूंटी : रूआर स्कूल के कार्यक्रम के तहत रविवार को उर्दू मध्य विद्यालय खूंटी में बच्चों को अतिथि भोजन कराया गया। नव नामांकित बच्चों के साथ सभी बच्चों ने मिलकर मिष्ठान भोजन, छोले, पूरी, सेवई आदि का लुत्फ उठाया।

पूरे कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रभारी प्रेमलता कुमारी ने किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने प्रधानाचार्य को इसके के लिए बधाई दी। यह जानकारी शिक्षक रियाज आलम ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular