Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भटेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित+2 उच्च विद्यालय मनिका के प्रांगण में  दिन शनिवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण भारत सरकार ट्राई के सौजन्य से सुधीन्द्रनाथ मोलिना मुखर्जी सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा टेलीफोन उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य मृगेंद्र सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्राचार्य मृगेंद्र सिंह ने कहा कि आम उपभोक्ता के लाभ के लिए इस तरह का कार्यक्रम की आवश्यकता है आज डिजिटल इंडिया का जमाना है। इस क्षेत्र में देश ने काफी प्रगति किया है। उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत और किफायती हुआ है। लेकिन इसके उपयोग में बड़ी सावधानी की जरूरत है। जरा सी लापरवाही होने पर लाखों रुपए की क्षति हो सकती है। आपका खून पसीने की कमाई लूट ली जा रही है। और आपको पता भी नहीं चलेगा। खासकर छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय, किसी भी तरह का फॉर्म भरते समय या रुपया का लेनदेन करते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह का समस्या होने पर अपनी नजदीकी सर्विस केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। ट्राई द्वारा टेलीकॉम बनाए गए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को सारी जानकारियां के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्लस टू के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का मूल्य वधित सेवाएं अनचाहे वाणिज्यिक संचार मोबाइल नंबर पोटेवबिटी, डाटा सेवाओं टेरिफ आदि से संबंधित उपभोक्ता केंद्रित नियमों, निर्देशों और आदेशों के प्रावधानो के बारे में शिक्षित किया गया। प्रतिभागियों को ट्राई द्वारा उपभोक्ता हित मे जारी ट्राई माई स्पीक एप ट्राई माई कॉल एप एवं ट्राई डीएनडी 3.0 एप के इस्तेमाल की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आज के दौर में चल रहे साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न रूपों के बारे में साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी ऑनलाइन रोड फ्रॉड से कैसे बचे इसकी जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट पन्नालाल रामद्वारा टेलीकॉम उपभोक्ताओं को अधिक लोगों तक ट्राई को योजनाओं तक पहुंचा जा सके। इस आयोजन से निश्चित ही छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। ऐसे आयोजन लगातार चलाए जाने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक ट्राई योजनाओं का पहुंचा जा सके। ताकि लोगों को कंपनियों और साइबर अपराधियों से बचाया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शम कुमार  बडाईक,अवनिवं मिश्रा, समेत सभी शिक्षक का मुख्य योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular