Homeखबर स्तम्भजीडी बगेडिया स्कूल ऑफ नर्सिंग में शनिवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का...
जीडी बगेडिया स्कूल ऑफ नर्सिंग में शनिवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन
गिरिडीह : पचंबा रोड के बोडो स्थित जीडी बगेडिया स्कूल आफ नर्सिंग में शनिवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जीडी बगेडिया स्कूल आफ नर्सिंग के निदेशक अजय बगेडिया गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर वर्षा भारती डॉक्टर विकास माथुर डॉक्टर श्यामल कुमार संगीता बगेडिया सोनल बगेड़िया जीडी बगेड़िया कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल कुशवाहा आलोक मिश्रा नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर किरण प्रबंधक सिस्टर रजनी मौजूद रहे। इस मौके पर थर्ड बैच के 34 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वही अच्छे से नर्स का काम करने का शपथ ग्रहण किया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी दौर चला। इस बाबत प्रिंसिपल सिस्टर किरण ने बताया कि नर्सिंग स्कूल में पहली बार जब नर्स को यूनिफॉर्म मिलता है तो सभी नर्स को शपथ ग्रहण कराया जाता है ताकि वह एक अच्छा नर्स बनाकर लोगों को और समाज को अच्छी सेवा प्रदान कर सकें। वहीं निर्देशक अजय बगेड़िया ने बताया कि हमारे इस नर्सिंग स्कूल की स्थापना 3 वर्ष पूर्व हुई है यहां पर अच्छे शिक्षकों के द्वारा नर्स को ट्रेनिंग दी जाती है लैंप लाइट समारोह का मतलब होता है कि आगे वह जब नर्स बन जाए तो पूरे ईमानदारी से अपने कार्य को करें जिसको लेकर सभी नर्स को शपथ दिलाया जाता है। वही इस कार्यक्रम छात्र-छात्राएं और स्कूल के शिक्षक गण मौजूद थीं।