गिरिडीह : झारखंड लोकल बाडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर निकाय के कर्मीयों ने लगातार चौथे दिन शुक्रवार को निगम कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला।ये अपनी 5 सूत्री मांगो को लेकर आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है।बताया गया कि पुरे राज्यभर के निकाय कर्मी 23 से 27 जुलाई तक मशाल जुलूस निकालकर कर विरोध प्रकट करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष निगम कर्मी रैली निकालेंगे. इसके बाद भी अगर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जाती है तो अगस्त महीने से कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. मशाल जुलूस का नेतृत्व फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया. जबकि मौके पर अध्यक्ष अंजीक चंद्रा, सचिव लखन हरिजन,मृत्युंजय सिंह,, मो साबिर, राजेश सिंह, शम्भू सिंह, गौरीशंकर यादव, सुभाष शर्मा, रोहित सिंह आदि मौजूद थे. शहर के टावर चौक होते हुवे मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान सभी ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने 5 सूत्री मांगों को पूरी करने का आह्वान सरकार से किया।