गिरिडीह विधानसभा पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार मोहनपुर पंचायत भवन में मंडल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई, उक्त कामकाजी बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं प्रभारी चुन्नू कान्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य के द्वारा विधिवत सभी 12 पंचायत की समीक्षा के साथ सभी पंचायत में 28 जुलाई को सभी बूथों पर यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने एवं बूथ कमेटी की बैठक की सफलता हेतु सर्वसम्मति से मंडल स्तर पर तीन एवं पंचायत स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजक चयनित किया गया ,उक्त अवसर पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह एव अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नू कान्त द्वारा बताया गया की निर्धारित तिथि को मन की बात सुनकर वहीं पर बूथ कमेटी का समीक्षात्मक बैठक किया जाएगा,जिसमें बूथ कमेटी के सशक्तिकरण ,पन्ना प्रमुख सहित अन्य संगठन के विषयों पर विचारोपरांत सभी लोगों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जिम्मेवारी दी जाएगी, साथ में बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त हो रहे लाभ को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे एवं हेमंत सरकार मे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित सभी विफलताओं से अवगत कराएंगे, कार्यक्रम में मंडल के पालक सुनीत सिंह ,पप्पू ,भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रनजीत सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पंडित ,अजीत गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष राज किशोर सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी कार्य की सफलता से संबंधित अपने सुझाव दिए गए, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंन्हा द्वारा किया गया, इससे पूर्व आज के ऐतिहासिक दिन कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुए कारगिल युद्ध में शाहिद 537 वीर जवानों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया, कार्यक्रम में अजीत शर्मा बसंत राय ,वीरेंद्र राय ,दिलीप मरीक ,विनोद राणा, गौतम तिवारी, परशुराम सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में मंडल कमेटी के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र के संयोजक शामिल थे |