गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती वर्ष मनाया गया।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार को प्रधानाचार्य आनंद कमल ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
मौके पर अशोक कुमार ने कहा कि हड्डियाँ गलाने वाली ठंड के बीच हमारे सैनिकों ने लगभग 3 महीने की लंबी लड़ाई लड़ी। अपने कुछ जवानों को खोने के बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों को खदेड़ने में कामयाब हुई।इस तरह ऑपरेशन विजय सफल हुआ और कारगिल की चोटी पर तिरंगा शान से फहराया गया। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि यह दिवस भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।भारतीय सेना की बहादुरी और जज्बे को पूरा देश सलाम करता है।मौके पर अजीत मिश्रा,राजेंद्र लाल बरनवाल एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।