ये ना तो कोई योगा ट्रेनर हैं… और ना ही कोई fitness expert…
इनका नाम है के. वासुकी
विदेश सचिव हैं, केरल की.. हां केरल की नवनियुक्त विदेश सचिव
आपके मन में सवाल उठा रहा होगा कि विदेश सचिव तो भारत सरकार के दायरे में आता है, तो इनकी नियुक्ति भी केंद्र सरकार करेगी, फिर किसी राज्य का नाम क्यों लिया जा रहा है. केरल ने के. वासुकी नाम की एक आईएएस अधिकारी को विदेश सचिव नियुक्त कर दिया है.
केरल सरकार ने इनके बारे में एक प्रेस नोट रिलीज किया है
Secretary (labor and skills) K Vasuki will hold the additional charge of matters connected with external cooperation. The officer will coordinate and supervise all the matters in this regard and incidental thereto, in addition to the existing charges.
तो अब देश में दो-दो विदेश सचिव होंगे?
– क्या केरल खुद को सरकार घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है?
– अब केरल में किसी देश से One to One कनेक्ट करेगा, व्यापार भी करेगा?
– केरल वासी जब विदेश में किसी दिक्कत में फंसेगे तो कौन बचाने आगे आएगा?
– क्या कुछ सीटें बढ़ने से उत्साहित होकर फिर से भारत के बंटवारे का मंसूबा पाला जा रहा है?
– 15 जुलाई को विक्रम मिसरी को भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया था… फिर के. वासुकी की नियुक्ति का क्या मतलब?
– और क्या कोई राज्य सरकार विदेश सचिव नियुक्त कर सकती है ? इसका जवाब है नहीं. इसके बावजूद केरल की लेफ्ट सरकार ने ऐसा किया है. BJP और कांग्रेस, दोनों पार्टियों ने केरल के पी. विजयन सरकार की निंदा की है.
केरल सरकार का मानना है की के. वासुकी विदेश मंत्रालय, दूतावास और अलग-अलग मिशनों से संपर्क बनाए रखेंगी और जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय को सूचना देंगी.
राहुल गांधी देश भर में संविधान की कॉपी लेकर फिर रहे हैं… और उनके सहयोगी सरेआम संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं.
चलिए ये भी ठीक है… केरल तो पहले से खुद को God’s Own Country कहता है… अब अमल भी करने लगा है।
सौ….अनुराग शर्मा के फेसबुक वॉल से

