Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भबैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा 6 दिवासीये राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ...

बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा 6 दिवासीये राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

गिरिडीह : बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा 6 दिवासीये राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बस स्टैंड रोड स्थित  बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में किया गया । इस प्रतियोगिता की विधिवत उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन , सदर विधायक  सुदिव्य कुमार सोनू  बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि  दिनेश प्रसाद यादव , झामुमो जिला अध्यक्ष  संजय सिंह, पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ,भाजपा ज़िला अध्यक्ष  महादेव दुबे बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया |

इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आए प्रतिभागियों से मिलकर उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा की झारखंड सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और युवाओं में बैडमिंटन के प्रति खेल में जागरूकता देखी जा रही है आए प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन कर जीत हासिल करें और अपने जिले  का नाम रोशन करें । वही मौके पर संस्था के मुकेश कुमार,नागेंद्र कुमार, रोमन सिंह ,समीर आनंद सहित कई सदस्य गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular