गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में नाम जांचों अभियान के विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतों, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 25 जुलाई को मध्याह्न 12 से 1 बजे तक हैशटैग #NaamJancho अभियान* का सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस दौरान सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आप सब भी आगे बढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया गया कि द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 कार्यक्रम आयोग द्वारा जारी द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का कार्यक्रम निम्नवत है।