गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभागीय आला अधिकारियों के गंभीर प्रयास से दक्षिण अफ्रिका के कैमरून में फंसे गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलो के 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वतन वापसी हुई।
मुम्बई मेल से बुधवार को पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी मजदूरों का राज्य सरकार की मंत्री बेबी देवी, विधायक सुदीप्य कुमार श्रम विभाग के सचिव मुकेश कुमार, गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, डीपीआरओ अंजना भारती और श्रमायुक्त सहित संबंधित विभागी अधिकरियों ने सभी मजदूरों का स्वागत किया। साथ ही सभी श्रमिकों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
