Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भसदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने पांच सड़कों के निर्माण कार्य का...

सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने पांच सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

गिरिडीह : मंगलवार को गिरिडीह जिले के पांच प्रमुख सड़कों का  सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के द्वारा फीता काटकर और नारियल तोड़ कर शिलान्यास किया गया यह सड़कें लगभग 10 करोड रुपए की लागत से निर्माण किया जाना है। पांच  प्रमुख सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत सदर विधायक ने बताया कि  मंगरोडीह पंचायत,बरमोरिया पंचायत, और मटरूखा पंचायत में पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि काफी लंबे अरसे से मुफस्सिल क्षेत्र के इन सड़कों की हालत जर्जर थी और स्थानीय ग्रामीणों का मांग था कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि आसपास के गांव में आवागमन में आसानी हो और अब इन ग्रामीणों की मांग पूरी हो चुकी है अब इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा वही कार्य कर रहे सवेदक को कड़ी निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि सभी सड़के गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी वही इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंगरोडीह पंचायत  मुखिया आशा शर्मा ,बरमोरिया पंचायत मुखिया मुन्ना प्रसाद , मठरुखा पंचायत मुखिया रविंद्र प्रसाद, गोपाल शर्मा, दिलीप रजक, संवेदक विद्या भूषण सहित आरिओ विभाग के एस्क्यूटिव इंजीनियर सहित कई कर्मचारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular