Homeखबर स्तम्भसावन की पहली सोमवारी में बाबा दुख हरणनाथ में हजारों श्रद्धालुओं ने...
सावन की पहली सोमवारी में बाबा दुख हरणनाथ में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गिरिडीह : प्रथम सोमवारी के अवसर पर टुंडी रोड स्थित प्रसिद्ध शिवालय बाबा दुखहरन नाथ मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त भगवान भोलेनाथ के ऊपर जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। अहले सुबह से भक्तों टीवी का आगमन शुरू हो गया था और देखते ही देखते महिला और पुरुष की लंबी कतार लग गई सभी भक्त अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर हर हर गंगे और हर हर महादेव के नारे से पुरा शिवालय गूंज उठा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की भी चौकसी देखी गई महिला व पुरुष जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात दिखें। कुल मिलाकर प्रथम सोमवारी पर शिव भक्तों में उत्साह और उमंग देखने को मिला और लगभग हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।
