Ranchi : सावन का पावन महीना आज 22 जुलाई से शुरू हो गया. आज ही सावन की पहली सोमवारी भी है. पहली सोमवारी को लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शिवभक्त पहाड़ी बाबा को जल चढ़ा रहे हैं. केवल रांची से ही नहीं बल्कि बाहर से भी श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने और उन्हें जल अर्पित करने आ रहे हैं. कुछ भक्त रात में ही स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर पैदल चल कर पहाड़ी मंदिर पहुंचे और कतारबद्ध होकर महादेव को जल चढ़ाया. श्रद्धालुओं में पहली सोमवारी के दिन काफी उत्साह देखने को मिला. मंदिर बोल बम और जय भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठा है. अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ के भक्त पूजा और जलाभिषेक करने जा रहे हैं.
पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
RELATED ARTICLES
