Thursday, October 22, 2026
Homeखबर स्तम्भसरायकेला में रंगदारी मांगने के पांच आरोपित गिरफ्तार

सरायकेला में रंगदारी मांगने के पांच आरोपित गिरफ्तार

सरायकेला : पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी गायक कुंदन गोप से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो और मुगुल पुरान शामिल हैं। इसमें बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के मुताबिक बीते 18 जुलाई को कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत की, थी जिसमें कहा गया था कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने अगले दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में जाकर कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो बाइक, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा जब्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular