Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भसंसद का बजट सत्र आज से, पटल पर आज रखा जाएगा आर्थिक...

संसद का बजट सत्र आज से, पटल पर आज रखा जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र है।

सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने की उम्मीद और परंपरा के तहत रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्यसभा में पार्टी के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजीजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित 41 दलों के 55 नेता शामिल हुए।

केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, रिजीजू ने बताया कि बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू होगा और गवर्नमेंट बिजनेस की अत्यावश्यकताओं के अधीन, सत्र 12 अगस्त को समाप्त हो सकता है। सत्र में 22 दिनों की अवधि में 16 बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि यह सत्र मुख्य रूप से 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट से संबंधित फाइनेंशियल बिजनेस के लिए समर्पित होगा। इसे 23 जुलाई को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। आवश्यक विधायी और अन्य जरूरी कामकाज भी सत्र के दौरान किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular