Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची पुलिस का वाहन सिमडेगा में दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल

रांची पुलिस का वाहन सिमडेगा में दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह छत्तीसगढ़ से आरोपित को गिरफ्तार कर रांची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में रांची पुलिस के तीन जवान और गिरफ्तार आरोपित घायल हो गया।

घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना ओपी के हैं। सिमडेगा पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार सभी चार लोग घायल हो गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular