Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची-भागलपुर के बीच 21 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची-भागलपुर के बीच 21 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची : रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं, भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी। रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 21, 23, 28 व 30 जुलाई, 4, 06, 11 व 13 अगस्त को चलेगी। वहीं, भागलपुर-रांची ट्रेन 22, 24, 29 व 31 जुलाई तथा 5, 7, 12 व 14 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 9.35 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन मुरी से प्रस्थान रात 10.47 बजे, बरकाकाना प्रस्थान रात 12.15 बजे, हजारीबाग प्रस्थान रात 1.20 बजे, कोडरमा प्रस्थान सुबह 2.35 बजे, गया प्रस्थान सुबह 4.30 बजे, तिलैया प्रस्थान सुबह 5.22, नवादा प्रस्थान सुबह 6.12 बजे, शेखपुरा प्रस्थान बजे सुबह 6.42 बजे, किऊल प्रस्थान सुबह 8.40 बजे व भागलपुर सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी। वहीं, भागलपुर से यह ट्रेन दोपहर 12.20 बजे खुलेगी, बांका प्रस्थान दोपहर 2.00 बजे, देवघर प्रस्थान दोपहर 3.15 प्रधानखांटा प्रस्थान शाम 6.20, धनबाद प्रस्थान शाम 6.35, गोमो प्रस्थान शाम 7.07 बजे, हजारीबाग प्रस्थान शाम 7.49 बजे, कोडरमा प्रस्थान रात 8.50 बजे, बरकाकाना – प्रस्थान रात 11.45, मुरी प्रस्थान रात 1.02 बजे व रांची आगमन सुबह 13.00 बजे होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular