Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भबाबूलाल मरांडी ने कहा भाजपा सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों के नाम के...

बाबूलाल मरांडी ने कहा भाजपा सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों के नाम के आगे हटा देंगे सहायक शब्द

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा।

शनिवार काे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बाबूलाल ने लिखा है कि ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में “सहायक” होंगे, न कि अपनी नौकरियों में। बाबूलाल ने कहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झारखंड से झामुमो-कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है।

बाबूलाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना भी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular