Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भबेंगाबाद : जन समस्याओं को लेकर बीडीओ निशा कुमारी को सौंपा ज्ञापन

बेंगाबाद : जन समस्याओं को लेकर बीडीओ निशा कुमारी को सौंपा ज्ञापन

  • बीडीओ, सीओ और थानेदार से मिले राजेश यादव

बेंगाबाद : प्रखंड मुख्यालय में पूर्व घोषित आह्वान के तहत विभिन्न जन सवालों को लेकर भूतपूर्व जिप सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ निशा कुमारी को सौंपा।

प्रदर्शन के पूर्व जनता की समस्याओं को हल करने की मांगों के साथ नारेबाजी करते हुए माले कार्यालय से प्रखंड कार्यालय तक मार्च निकाला गया। वहीं, धरना प्रदर्शन के बाद एक 8 सूत्री मांग पत्र बीडीओ निशा कुमारी को सौंप कर उनके साथ विस्तारपूर्वक वार्ता की गई, वहीं सीओ प्रियंका प्रियदर्शी तथा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर उनके अधीनस्थ मामलों को संज्ञान में दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि, इस समय बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र की जनता अपने कई ज्वलंत सवालों से जूझ रही है। प्रमाण के साथ अधिकारियों के संज्ञान में दिया गया है। मनरेगा कूप में 30-40 परसेंट पीसी लग रहा है, ट्रांसफार्मर जलने पर बदलने के लिए घूस मांगा जाता है। एक साल से प्रसूति महिलाओं को मिलनेवाली सरकारी मातृत्व लाभ की राशि रोककर रखी गई है।

गरीब भूमिहीन सरकार से मिली जमीन पर चढ़ नहीं पा रहे हैं। बकरी पालन के लाभुकों का पैसा आने पर उनके बैंक खातों को ही लॉक कर लाभुकों के अपने पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि लाभुकों को नहीं मिल रही है। वन भूमि का पट्टा जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा है। गरीबों को सरकारी आवास तथा अन्य योजनाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के कारण रिश्वतखोरी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि, हम सारे जन सवालों पर जनता के साथ हैं, और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जनता के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। जनता का वोट ठगने वाले आज पुनः जन सवालों से मुंह मोड़ चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, फोदार सिंह, शंभू तुरी, सुखदेव गोस्वामी, महेश वर्मा, महेंद्र साव, धनेश्वर दास, रामचंद्र दास, बिशुन दास, राजू दास, शंभू दास, भीखन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव, जयनरायण सिंह, सुखदेव महतो, पांचू भोगता, टेकलाल तुरी, बलदेव साव, भुदाली पंडित, बीरेंद्र मोहली, सलामत अंसारी, दौलत राना, धीरेंद्र राना, महादेव महतो, विजय कु रवि, सुरेंद्र बेसरा, शनिचरी देवी, गिरजा देवी, शोभा देवी, सावित्री देवी, कलवा देवी, गुड़िया देवी, तुलसी देवी, लखिया देवी, जसिया देवी, चिंता देवी सहित कई अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular