Giridih: हजरत इमाम हसन हुसैन के शहादत में मनाये जाने वाला पर्व मुहर्रम के मौके पर बुधवार की अहले सुबह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अखाड़ा कमेटी का अखाड़ा निकाला गया शहर के उपनगरी पचंबा में अखाड़ा कमेटी का जुटान हुआ. और खिलाड़ियों ने अपने कला का प्रदर्शन करते दिखें. वही शहर के भंडारीडीह में भी अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ी जुटे, और एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन करते दिखें. इस दौरान कई कमिटी के खिलाड़ी ने पिरामिड बनकर हुसैनिया निशान लहराते दिखे.
कई कमिटी के युवा खिलाड़ी मौके पर तलवार के साथ पारंपारिक अस्त्र शस्त्र के साथ रोमांचक खेल दिखाते दिखे. जबकि लाठियों के द्वारा भी अपने कला का प्रदर्शन किया. कमोबेश, हर इलाका डंकों के आवाज से गूंजता रहा. और खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करते रहे. अहले सुबह से ही चौक में खिलाड़ियों का जुटना शुरू हो चुका था. हुसैनिया निशान लिए युवा खिलाड़ी उसे लहराते नजर आए. और धार्मिक नारे लगाते दिखे. तो दूसरी तरफ शहर के मौलाना आजाद चौक में कई कमेटियों के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया गिरिडीह मोहर्रम एकता मंच के सदस्यों ने करतब दिखा रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया मोहम्मद वारिस और कमेटी के सदस्यों के द्वारा खिलाड़ियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.
इधर सुरक्षा को देखते सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी अंकिता राय, कोसर अली के साथ नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार भी अर्धसैनिक बलों के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात थे. इस दौरान ड्रोन कैमरे से खास निगरानी किया जा रहा था. अहले सुबह शुरू हुए खेलो का प्रदर्शन सुबह सात बजे तक जारी रहा.
