Thursday, March 26, 2026
Homeखबर स्तम्भखोरीमहुआ अनुमंडल के पांचों प्रखंड में जल्द करे सर्वे कार्य : उमेश...

खोरीमहुआ अनुमंडल के पांचों प्रखंड में जल्द करे सर्वे कार्य : उमेश राणा

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत सचिवालय में विश्वकर्मा समाज का बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार राणा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड युवा एकता मंच दिल्ली के मुख्य संरक्षक उमेश राणा उपस्थित थे बैठक का उद्देश्य अनुमंडल खोरी महुआ में हो रहे जाती सर्वे समीक्षा किया जाना था।

समीक्षा के दौरान सर्वे में लगे सभी जाति बंधु को निर्देश दिया गया की एक सप्ताह के अंदर सर्वे का कार्य पूर्ण कर लें क्योंकि विधानसभा चुनाव किसी भी वक्त हो सकता है विधानसभा के पूर्व विश्वकर्मा समाज का एक बृहद बैठक होना है। उमेश राणा ने बताया की समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद करना है ताकि समाज के लोगो का फायदा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular