गिरिडीह : नाबार्ड प्रायोजित आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम (LEDP) के अंतर्गत जागो फाउण्डेशन गिरिडीह द्वारा ग्राम पंचायत चिरकी के ग्राम मंझीलाडीह में मधुबनी पेंटिंग एवं ग्राम नावाडीह में इम्ब्रायडरी क्लाथ बैग निर्माण का बीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया । समापन समारोह में उपस्थित लोगों के बिच अपना विचार व्यक्त करते हुए जागो फाउण्डेशन गिरिडीह के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालम्बी बनाना संस्था का मुख्य लक्ष्य है । इसके लिए संस्था नाबार्ड के आर्थिक सहयोग से पीरटांड़ प्रखंड के पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक उपार्जन कर अपने घर परिवार के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके । नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक विकास के क्षेत्र में ग्राम पंचायत चिरकी से बदलाव की कहानी लिखी जाएगी । उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन के दिशा में नाबार्ड हर समय तत्पर रहती है । ग्राम पंचायत चिरकी के मुखिया सोमरा हेम्ब्रोम ने कहा कि महिलाओं के विकास लिए संस्था का यह सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर तरह के सहयोग के लिए हर समय तत्पर रहेंगे । इस अवसर पर इंसाफ बैंक दुमका के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण चिरकी के अंजलिना कुमारी एवं इम्ब्रायडरी क्लाथ बैग निर्माण का प्रशिक्षण रांची के सुमैया निगार ने दिया । समारोह में मंच संचालन संस्था के राजू महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चिंता कुमारी ने किया । मौके पर सबिता हांसदा, गुड़िया देव, मुनी मराण्डी, सुमित्रा मूर्मू, सजोनी टुडू सुरजमुनी टुडू, पिंकी कुमारी आदि के अलावा प्रशिक्षिका अंजलीना कुमारी एवं सुमैया निगार उपस्थित थे ।