Thursday, March 26, 2026
Homeखबर स्तम्भस्कूली बच्चों का ऑटो पिकअप से टकराया दो बच्चों की मौत तीन...

स्कूली बच्चों का ऑटो पिकअप से टकराया दो बच्चों की मौत तीन घायल

गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा से महज 3 किलोमीटर दूर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे स्कूल से ऑटो में घर लौट रहे बच्चों का ऑटो पिकअप कंटेनर से हाईवे पर कर्मडीह मोड़ के पास टकरा गया। इस दुर्घटना में दो बच्चों का घटनास्थल पर ही मौत हो गई ‌।जबकि दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं ‌।साथ ही ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया है ।घायल ऑटो ड्राइवर को सदर अस्पताल गढ़वा में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है । घटना की पुष्टि गढ़वा के थाना प्रभारी ब्रिज कुमार ने किया है। उग्रभीड़ ने बहन को आज के हवाले किया बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ झड़प भी हुई।भीड़ को काबू में करने के लिए क्या हल्का बल प्रयोग भी किया है।

इस घटना में करम डीह गांव का छह वर्षीय दिनेश राम का पुत्र सत्यम कुमार जाटा गांव का हरी प्रसाद राम का 7 वर्षीय पुत्र देवानंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।जबकि 2बच्चे भी घायल हो गए हैं‌। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है ।घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप कंटेनर में आग लगा दी है‌। घटना की सूचना पाकर पहुंची वहां पुलिस को आक्रोशित भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है । घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन है ,वही प्रभावित गांवों में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में थाना प्रभारी गढ़वा पहुंचे तथा उन्होंने घायल बच्चों के इलाज में सहयोग किया। सभी बच्चे जिला मुख्यालय गढ़वा के सहिजन मोहल्ला स्थित आर् एन टैगोर स्कूल के छात्र हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया की ऑटो में लगभग 6 बच्चे थे ,जो प्रतिदिन नियमित अपने गांव से ऑटो से विद्यालय आते थे जिनके लौटने के क्रम में उक्त घटना घटी है ‌। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है कंटेनर का ड्राइवर घटना के बाद तुरंत फरार हो गया है। डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची | नाराज ग्रामीणों की पुलिस के साथ मौके पर ही नोक झोंक हुई है |

RELATED ARTICLES

Most Popular