Thursday, March 26, 2026
Homeखबर स्तम्भअवैध पत्थर खदान पर रोक लगे इसको लेकर फॉरेस्ट कार्यालय और खनन...

अवैध पत्थर खदान पर रोक लगे इसको लेकर फॉरेस्ट कार्यालय और खनन विभाग में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की

गिरिडीह : गांवा प्रखण्ड के मतगढ़वा निवासी सचिन यादव ने जमडार पंचायत में अवैध पत्थर खदान पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को चिंता जाहिर की। एक बार फिर अवैध पत्थर खदान पर रोक लगे इसको लेकर फॉरेस्ट कार्यालय और खनन विभाग में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इन्होंने विस्तृत जानकारी मीडिया को दी। बताया गया कि राजकुमार ओझा मेमर्स कात्यानी द्वारा राजकुमार यादव के संरक्षण में जमडार पंचायत के अमझर घनी आबादी वाले गांव में कई अवैध पत्थर खदान चल रहा है। सचिन यादव ने बताया कि प्लीज खत्म हो जाने के बाद भी खनन लगातार जारी है इसके अलावा लीज क्षेत्र के बाहर भी खनन कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि तारापुर में भी लीज अवधि समाप्ति के बाद भी खनन कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि 200 फीट पहाड़ को काटकर अवैध तरीके से पत्थर का उठाव किया जा रहा है। वही ब्लास्टिंग करने के कारण स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय घरों का नुकसान पहुंच रहा है। सचिन यादव ने बताया कि अवैध रूप से पत्थर का निकासी पूर्व विधायक राजकुमार यादव के संरक्षण में किया जा रहा है। बताया गया कि मई माह में गिरिडीह जिला के डीसी से इस संबंध में मिलकर बातों से अवगत कराए थे। तीसरी बार हम लोगों ने आवेदन अभी दिया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रांची के खान सचिव को भी पत्र दे चुके हैं। कहा की यदि जल्द से जल्द इस पर रोक नहीं लगा तो उग्र आंदोलन ओर हड़ताल किया जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को इस संबंध में जब आवेदन दिया तो इन्होंने भी खान सचिव को पत्र लिखा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है

RELATED ARTICLES

Most Popular