Thursday, March 26, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड सरकार के पर्यटक नगर विकास आवास मंत्री हफीजुल हसन सोमवार को...

झारखंड सरकार के पर्यटक नगर विकास आवास मंत्री हफीजुल हसन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे

गिरिडीह : झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक, खेल कूद एवं पर्यटक नगर विकास आवास मंत्री हफीजुल हसन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे | और नया परिषद भवन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस मौके पर गिरिडीह में इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे बढ़ाना है इस पर बिंदुवार समीक्षा की गई गिरिडीह में आगे क्या नया हो सकता है जिसका लाभ जिले वासियों को मिले इसको लेकर चर्चा की गई साथ ही साफ सफाई पानी बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बताया गया कि सड़क की भी जर्जर समस्या सामने आ रही है इसे भी बेहतर बनाना है। साथ ही पानी की समस्या को लेकर कैसे बढ़ाकर और उसरी नदी से शहर वासियों तक पानी पहुंचे इसको लेकर भी चर्चा की गई। इस बाबत मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि गिरिडीह में इंफ्रास्ट्रक्चर की अपार संभावनाएं हैं इसको बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि यहां के लोगों को इसका फायदा मिल सके इसी को लेकर आज अधिकारियों के साथ बैठक किया और एक उचित निर्णय लिया गया। कहा कि विकास योजनाओं को लेकर जल्द ही डीपीआर तैयार किया जाएगा। मौके पर सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हसदा अर्बन प्लानर मंजूर आलम सिटी मिशन मैनेजर सुमित घोष के सिलाही फिरोज चंदन कुमार और अन्य नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular