गिरिडीह : पीरटांड के बदगावां पंचायत के नवाटांड़ गांव में बीती रात हाथियों ने 9 घरों को नुकसान पहुंचाया है। सोमवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गांव का दौरा किया। मौके पर पीरटांड के बी डी ओ और फॉरेस्ट ऑफिसर भी मौजूद रहे। इस मौके पर टूटे हुए घरों का निरीक्षण किया। साथ ही तुरंत एक-एक क्विंटल अनाज सभी पीड़ित परिवार को देने का आदेश विधायक द्वारा दिया गया। इस मौके पर बीडीओ को अबूआ आवास में इन परिवारों को जोड़ने का निर्देश दिया। फॉरेस्ट विभाग की तरफ से जल्द से जल्द मुआवजा की राशि सभी के खातों में हस्तांतरित करने की भी बात कही। इस मौके पर विधायक ने सभी परिवारों से मिलकर समस्या से अवगत हुए और उसके निष्पादन को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया |