RANCHI : जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सहजानन्द चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की और संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किया गया.
जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का झारखण्ड जदयू ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन, सीट का चयन, झारखण्ड में एनडीए गठबंधन और जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने और समन्वय स्थापित कर चुनावों को संपन्न करने हेतु प्रदेश कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो को अधिकृत किया।
कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए खीरू महतो ने कहा की पार्टी झारखण्ड में चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है, चुनाव एनडीए के तहत लड़ा जाएगा। एक – दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीट की सूची दे दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की विधानसभा चुनाव में समय कम है सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।
बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफ़ताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, संजय सिंह, आशा शर्मा, संतोष सोनी, त्रिवेणी वर्मा, पिंटू सिंह, अखिलेश राय, दीप नारायण सिंह, रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र पासवान, प्रदीप महतो, अर्जुन मेहता, कुलेश्वर महतो, सरयू गोप, राजनारायण पटेल, जश्वन्त सिन्हा, बेनी माधव झा, जगदीश महतो, रमाकान्त मण्डल, बिनोद राणा, लालचन महतो, कौशल कुमार , रामजी प्रसाद व अन्य शामिल थे।
