Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भदेहरा से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश 557 मतों से पिछड़ी

देहरा से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश 557 मतों से पिछड़ी

शिमला : हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरूआती रूझानों में हॉट सीट देहरा में तीन राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस की कमलेश ठाकुर पर 557 मतों की बढ़त बना ली है। देहरा सीट पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है, ऐसे में इस सीट पर सबकी नजरें लगी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक देहरा में मतगणना के कुल 10 राउंड होंगे। तीन राउंड की 9606 मतों की गिनती में भाजपा के होशियार सिंह को 4942 मत पड़े जबकि कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 4582 मत मिले। इस सीट पर पांच प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular