Wednesday, July 2, 2025
Homeखबर स्तम्भमंत्री ने एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण

मंत्री ने एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण

रांची : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे।

अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए। वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अनाज की बोरियों का वजन कराया गया। जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंच गये। लेकिन उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular