Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भकोडरमा में करंट से दो बच्चियां झुलसी, रिम्स रेफर

कोडरमा में करंट से दो बच्चियां झुलसी, रिम्स रेफर

कोडरमा : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट से दो बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गई। इनकी पहचान परिमल सिंह की 9 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीया पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है।

बच्चियों के परिजनों ने बताया कि घर में रिश्तेदार की शादी थी। बुधवार की सुबह बच्चियां घर के तीसरे तल्ले पर खेल रही थी। घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था। हाई वोल्टेज करंट के झटके से दोनों बच्ची गंभीर रूप से झुलसकर छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। इसके बाद घर वाले दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular