Thursday, March 12, 2026
Homeखबर स्तम्भजनसंख्या दिवस को लेकर गुरुवार को गिरिडीह स्वास्थ विभाग कई कार्यक्रम का...

जनसंख्या दिवस को लेकर गुरुवार को गिरिडीह स्वास्थ विभाग कई कार्यक्रम का आयोजन करेगा

गिरिडीह :जनसंख्या दिवस को लेकर गुरुवार को गिरिडीह स्वास्थ विभाग कई कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल स्थित कार्यालय  से बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी। सीएस ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को लेकर कमोवेश हर सरकार चिंता में है और इसी चिंता को देखते हुए परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डा. शिवप्रसाद मिश्रा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी और महिला चिकित्सक डा. रेखा झा ने कहा कि जनसंख्या नियत्रंण को लेकर जागरुकता रैली निकाला जाएगा। जिससे लोगों को जागरुक किया जा सके कि अधिक बच्चों के बजाय सीमित परिवार का फार्मूला अपनाएं। क्योंकि देश में झारखंड तीसरे स्थान पर है जहां प्रजनन दर सबसे अधिक है। चैताडीह मातृत्व शिशु स्वास्थ केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें डीसी और कई जनप्रतनिधि भी शामिल होगें। बताया गया की 27 जून से लेकर 10 जूलाई तक जागरुकता अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular