Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भअगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन,शाम 7:15 बजे जाएंगे राज भवन

अगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन,शाम 7:15 बजे जाएंगे राज भवन

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले हैं। रांची में आज इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक में नए सिरे से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेता चुनने का  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद विधायक प्रदीप यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यपाल की ओर से  शाम सवा सात बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन आने का समय मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular