Homeखबर स्तम्भगिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरचक बने राजेश जलान
गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरचक बने राजेश जलान
गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ की एक बैठक पार्श्वनाथ आईटीआई कॉलेज बक्सिडीह में की गई जिसमें कुछ नए सदस्यों को जोड़ा गया और आगामी तृतीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता 20 और 21 जुलाई को कराने का निर्णन लिया गया।
आज के बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से राजेश जलान को मुख्य संरचक बनाया गया और नितेश नंदन, संजीत कुमार एवं रोहित श्रीवास्तव को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।

ये जानकारी गिरिडीह योगासना संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने दी।बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनिता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार के अलावा दयानन्द जैसवाल, रिंकेश कुमार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, आकाश कुमार, उत्कर्ष गुप्ता उपस्थित थे।