Tuesday, September 29, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

गिरिडीह : झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ जिला गिरिडीह की एक बैठक रविवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार महतो ने किया। इस बैठक में प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बाबत दौरान मुख्य तीन बिंदु पर चर्चा की गई। इस मौके पर झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा गया कि वर्तमान मानदेय ₹1500 मासिक में वृद्धि की जाए। 2019 से बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्दसे जल्द किया जाए और वरियता सूची का प्रकाशन राज्य स्तर से किया जाए। बैठक के दौरान 7 जुलाई को रांची में आयोजित बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 जुलाई को जमुआ प्रखंड में होने वाले बैठक की तिथि भी निर्धारित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालन विभाग में मात्र दर्जन भर समूचे राज्य में नियमित कर्मचारी है। जिनका वेतनमान 50,000 से 1 लाख के बीच है। पशुपालन विभाग का सारा कार्य एआई कर्मचारी करता है। 3500 एआई कर्मचारी पशुपालन विभाग में कार्यरत है जिसके कारण यह विभाग चल रहा है। 124 घंटे ड्यूटी पर रहने के बावजूद 1500 मासिक मानदेय है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहां की मानव सेवा करने वाले चिकित्सा का वेतन कितना अधिक है वही जानवरों की सेवा करने वाले का वेतन मात्र 15 सो रुपए प्रतिमाह है जो चिंताजनक है। सरकार को हर हाल में इसे बढ़ाने की आवश्यकता है और हम बढ़ाने की मांग भी करते हैं। बैठक में मेघलाल मंडल अजीत कुमार वर्मा अमित कुमार जीबलाल पंडित पंकज कुमार रविंद्र कुमार रवि अजय वर्मा आदि एआई कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular