टंडवा: प्रखंड क्षेत्र के बड़की नदी व कबरा नदी में बहुत जल्द होगा पुल का निर्माण।जिसको लेकर स्पेशल डिविजन के कनीय अभियंता तारीख अनवर ने स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया । बताया गया है कि टंडवा की बड़की नदी व कबरा नदी पर 24 फीट चौड़ा पुल का निर्माण किया जाएगा ।इन दोनों पुलों का निर्माण डीएमएफटी मद की राशि से किया जाएगा ।बड़की नदी पर पुल निर्माण होने से टंडवा व केरेडारी की दूरी कम हो जाएगी । वहीं खधैया कबरा नदी पर पुल निर्माण होने से कबरा समेत आधा दर्जन गांवों की आवागमन की सुविधा होगी । वहीं कबरा पंचायत के मुखिया नीलेश ज्ञासेन से बात करने पर बताया कि स्पेशल डिविजन के कनीय अभियंता ने स्थल का निरीक्षण किया और बताया बहुत जल्द पुल का डीपीआर तैयार कर टेंडर किया जाएगा । मुखिया ने कहा कि इस साल ही पुल का शिलान्यास किया जा सकता है । वही मुखिया ने कबरा खधैया नदी में पुल निर्माण होने से स्थानीय संसद कालीचरण सिंह व विधायक किशुन कुमार दास दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया । वहीं दूसरी ओर पुल निरीक्षण पर गांव में खुशी का माहौल हैं |