चतरा : राज्य के लोकप्रिय माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज तीन दिवसीय दौरे पर चतरा पहुँचे। इस दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता जी चतरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। माननीय मंत्री श्री भोगता जी के कार्यक्रम में आगमन पर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उराँव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बेहद संवेदनशील है। गरीबों के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। कल कैबिनेट के द्वारा 200 यूनिट बिजली फ्री देने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है जो पूरे देश में ऐतिहासिक निर्णय होगा। हमारी सरकार हरेक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। युवाओं को सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ा गया है। आनेवाले चार माह के दौरान चालीस हजार युवा युवतियों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा। ततपश्चात योग्य लाभुकों के बीच अबुवा आवास, सर्वजन पेंशन योजना, श्रम विभाग निबंधन कार्ड, जॉब कार्ड, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, बकरी विरतण योजना, गव्य विकास योजना के तहत दुधारू गाय समेत अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं का स्वीकृति पत्र, करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, जिलापरिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, मंत्री प्रतिनिधि विनोद सिंह, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र दांगी, मुखिया गुड्डू दुबे, मुखिया अनिता यादव, मुखिया ललिता कुमारी, मुखिया अमिता कच्छप, समाजसेवी अजय यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।