रांची : रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं तो कई यात्री हादसे से बाल-बाल बच जाते हैं। ऐसा ही रांची से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. शहर के रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक लड़की नीचे गिर गई.
रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो मोनिका कुमारी ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया. तभी ट्रेन से उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई. यह देख आरपीएफ कर्मचारी आनन-फानन में ट्रेन रुकवाकर उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती किया गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
यह घटना शुक्रवार शाम 4:00 बजे की है। ट्रेन में महिला चढ़ने का प्रयास कर रही थी। लेकिन ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी। महिला मोनिका कुमारी चान्हो की रहने वाली है। वह तमिलनाडु की यात्रा करने के लिए राँची आई थी। उसके पैर में चोट आई थी। हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी
आरपीएफ की मदद से लड़की को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गयी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई.
रेलवे बार-बार यात्रियों को चेतावनी देता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास जानलेवा हो सकता है,इसके बावजूद लोग नहीं मानते है. अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं
