Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भपलामू सदर अस्पतालकर्मी को लूटने वाले दो लुटेरे चढे पुलिस के हत्थे

पलामू सदर अस्पतालकर्मी को लूटने वाले दो लुटेरे चढे पुलिस के हत्थे

पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज-गढ़वा मुख्य पथ पर मंगरदाहा घाटी में पलामू सदर अस्पतालकर्मी हैदर अली से बाइक, नगद 1500, मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। एक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है। लुटेरों के पास से लूट में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चाकू बरामद किया गया है, जबकि लूटी गई मोटरसाइकिल (जेएच03वी5211) भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार लुटेरों में चैनपुर भट्ठी मुहल्ला के स्व. कामेश्वर रजक का 19 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा के अशोक राम का 19 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार (19) शामिल है।

शनिवार को चैनपुर थाना में मेदिनीनगर के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18.6.2024 की रात में 9.15 बजे पलामू सदर अस्पताल से अपने घर चैनपुर के लोकेया जाने के क्रम में अस्पतालकर्मी हैदर अली से मंगरदाहा घाटी में तीन अपराधियों ने पिस्तौल और चाकू का भय दिखाकर मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान लूट लिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular